

ऋषिकेश 21 मार्च। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पांच युवकों में से दो युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गए जिनमें से एक युवक को सकुशल बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि चीला शक्ति नहर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत कौड़ियां पुल से आगे दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए आए 5 युवक गंगा में नहाने के लिए गए थे। की तभी गंगा में 2 युवक नहाने के दौरान बहने लगे।
तभी 1 युवक अखिलेश उम्र 24 निवासी दिल्ली को एक स्थानीय दुकानदार ने चेन की मदद से सकुशल बचा लिया गया। जबकि दूसरे युवक मयंक उम्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली जो की गंगा के तेज बहाव मे डूब गया जिसकी सर्च अभियान एस डी आर एफ टीम द्वारा किया जा रहा है,
Post Views: 1,466














Leave a Reply