Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर हुई बैठक,   16 से 20 मार्च को आयोजित होगा योग महोत्सव 


ऋषिकेश 30 जनवरी। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा योग तथा पर्यटन से जुड़े लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को बेहतर तरीके से सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। 
गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के निर्देशक विशाल मिश्रा ने बताया इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 16 से 22 मार्च 2026 को होना प्रस्तावित है। जिसके लिए योग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।  इसके लिए देश प्रदेश के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। 
बैठक के दौरान वेद योगाचार्य वेद प्रकाश मेंथानी ने सुझाव दिया कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का प्रचार प्रसार को इस वर्ष बेहतर और भव्य रूप से किया जाए। जिससे देसी विदेशी योग साधकों विद्यार्थियों का ध्यान अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 की तरफ आकर्षित हो । 
उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव सही समय और उसका स्थान का पता के प्रचार प्रसार का ठीक से ना हो पाने के कारण देसी विदेशी योगाचार्य साधकों और पर्यटकों का रुख यहां न होकर अन्य देश और अन्य जगहों पर चला जाता है। जिससे इसका फायदा यहां के स्थानीय स्टैक होल्डर को नहीं मिल पाता है। जिससे ऋषिकेश जैसे योग केंद्र को अपनी वास्तविक पहचान नहीं मिल पाती है। 
इससे पूर्व में देखने को आया है कि
आयुष और वैलनेस के क्षेत्र में विभाग की उदासीनता के कारण भी योगाचार्य और पर्यटकों का झुकाव अन्य जगह या विदेशो में आयोजित संस्थाओं की तरफ हो जाता है। 
इस मौके पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के निर्देशक विशाल मिश्रा सहित जनरल मैनजर बी चंद्रा, सचिव कनिका, सहायक जनरल मैनेजर दीपक रावत, अमित मेवाड़, आर पी डोंडियाल आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *