Advertisement

ऋषिकेश शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या के प्रकरण में पुलिस ने फरार हमलावर सुरेश गुप्ता को किया गिरफ्तार,


ऋषिकेश 2 फरवरी। ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या के प्रकरण में पुलिस ने हमलावर सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि
शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे शिवाजी नगर गली नं 11 में किराए के मकान में रह रही प्रीति रावत की सुरेश गुप्ता के द्वारा घर के बाहर पहुंच कर दरवाजे की जाली से प्रीति पर गोली मार दी। जो कि सीधा प्रीति रावत के सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के लोग बाहर निकाल कर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने लहूलुहान हालत में प्रीति रावत को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टर द्वारा जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक प्रीति रावत के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में अपनी बेटी की हत्या के लिए प्रीति के प्रेमी सुरेश गुप्ता को आरोपी बताकर उसके खिलाफ तहरीर दी गई थी।ब

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया , जिनके द्वारा आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी।

उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *