Advertisement

उत्तराखंडी फीचर फ़िल्म ‘माँ सुरकण्डा’ 6 फरवरी से सिनेमाघर में होगी प्रदर्शित 


ऋषिकेश 02 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रॉड स्तिथ ऋषिकेश कार्यालय में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी एवं फ़िल्म से जुड़ी स्टार कास्ट ने संयुक्त रूप से फ़िल्म के पोस्टर का लोकार्पण किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंडी सिनेमा को एक नई ऊँचाई देते हुए पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत उत्तराखंडी फीचर फ़िल्म ‘माँ सुरकण्डा’ शुक्रवार 6 फरवरी 2026 से रोजना सुबह एक शो में सुबह 11:15 बजे से ऋषिकेश रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही है।

यह फ़िल्म उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और देवी माँ सुरकण्डा की धार्मिक महिमा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। ‘माँ सुरकण्डा’ केवल एक चलचित्र फ़िल्म नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और संस्कारों की वह पावन यात्रा है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती है।
फ़िल्म के माध्यम से दर्शकों को माँ सुरकण्डा की धार्मिक चेतना, लोकपरंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत अनुभव मिलेगा। निर्माता मंडल का विश्वास है कि यह फ़िल्म न केवल उत्तराखंडी समाज बल्कि समस्त दर्शकों के हृदय में विशेष स्थान बनाएगी।

इस मौके पर निर्माता प्रेम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद भट्ट, 
(पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन),निर्देशक अशोक चौहान आशु सहनिर्देशक : शांतनु चौहान, मुख्य सहनिर्देशक  मनोज चौहान
क्रिएटिव डायरेक्टर : अरविंद नेगी, अभिनेता राजेश मालगुडी, सहित फिल्म के अन्य कलाकार भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *