Advertisement

बीजेपी राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती कर उनके दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की करी कामना 


ऋषिकेश 03 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट स्थित नाभा हाउस स्कूल के बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उन्हें मिठाइयाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम के उपरांत मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद नरेश बंसल की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। गंगा आरती में पूर्व महापौर अनीता मंमगाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संयोजन व्यापार सभा घाट रोड अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, मोतीराम टुटेजा, अशरफी राणावत, राहुल पाल, जगदीश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने सांसद नरेश बंसल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *