Advertisement

केन्द्रीय बजट घरेलू उधोगों और व्यापार को देगा नई दिशा: दिनेश डोभाल, ऋषिकेश में आयोजित हुआ व्यापारी संवाद सम्मेलन


ऋषिकेश 09 फरवरी। भारत सरकार द्वारा हाल ही पारित केन्द्रीय बजट घरेलू उधोगों और व्यापार को नई दिशा देगा यह बात व्यापारी संवाद के प्रदेश सहसंयोजक दिनेश डोभाल ने ऋषिकेश में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही ।

सोमवार को रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 27 के तहत व्यापारी संवाद सम्मेलन में प्रदेश सहसंयोजक दिनेश डोभाल ने कहा कि एम एस एम ई ग्रोथ फन्ड मिलने से उधमीयों एवं व्यापारीयों को और अधिक लाभ मिलेगा।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्य क्रम के जिला संयोजक दीपक तायल ने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता समृद्धि के साथ विकसित भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करने वाला है।
सम्मेलन में कार्य क्रम के सहसयोंजक पवन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन भारत सरकार की अभिनव पहल है जहाँ पर एक ही मंच पर व्यापारी प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों द्वारा व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हो पायेगा।

कार्य क्रम में प्रान्तीयउधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के नगर महामन्त्री प्रतीक कालीया ने कहा कि बजट में इको फ्रेन्डली टूरिज्म एवं माउन्टेन ट्रेल्स के लिए प्राविधान किये जाने से राज्य में परयटन आदि क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर होंगे।

इस अवसर पर व्यापारी संवाद सम्मेलन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, चेतन शर्मा ,आशु डंग ,प्रदीप गुप्ता ,शिवम टुटेजा ,शरद सेमवाल ,पंकज शर्मा, पंकज चावला, अभिनव गोयल, मनीष मिश्र ,रोमा सहगल, मोहन पाहवा, राहुल पाल,राकेश पाल, प्रतीक विशु पाल,अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *