Advertisement

उत्तराखंड में शिक्षक ने छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


उधम सिंह नगर 15 फरवरी। उत्तराखंड में एक शिक्षक के भक्षक बन जाने का मामला सामने आया है। मामला उधम सिंह नगर का है। जहां अब बच्चों को कोचिंग भेजना से पहले भी मां-बाप को सौ बार सोचना पड़ सकता है। दरअसल ट्रांजिट कैंप इलाके में एक शिक्षक ही भक्षक बन गया। कोंचिग सेंटर के इस टीचर की नीयत अपनी ही एक छात्रा पर फिसल गई और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकादमा भी दायर कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को कोतवाली ट्रांजिट कैंप में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीते दो सालों से आनंद विहार के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने जाती थी। उसने आरोप लगाया कि कोचिंग के टीचर विशाल कुमार सिंह ने छात्रा को बहलाया-फुसलाया और उसे होटल ले गया। जहां उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दायर कर लिया गया। तुरंत बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। 14 फरवरी की शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *