मुनिकीरेती-ढालवाला की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन


ऋषिकेश 06 मार्च। देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में शुक्रवार को मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण तथा नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरकंडा देवी डोली उपासक पंडित अजय बिजल्वाण और सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद गढ़भूमि लोक संस्कृति से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक मांगल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। लोकगायिका रेश्मा शाह, लोकगायक विनोद बिजल्वाण और अमन खरोला द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं और फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम में सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, बृजेश गिरी, समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, मनीष डिमरी, दिनेश व्यास, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, उल्लास बहुगुणा, रामकृष्ण पोखरियाल, बजरंग बिजल्वाण, वीरू उनियाल, गब्बर कैंतूरा, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, दर्शनी भंडारी, मदन बडोनी, पदमा सेमवाल, उर्मिला ममगाईं सहित बड़ी संख्या में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *