ऋषिकेश 27 मार्च। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की ढालवाला टीम द्वारा शुक्रवार को कबीर चौरा आश्रम, ऋषिकेश में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में MIT ढालवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा की परिभाषा, विभिन्न प्रकार की आपदाओं, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, ब्लीडिंग कंट्रोल मेथड, खुले और बंद घावों के उपचार, एफबीएओ (फॉरेन बॉडी एयरवे ऑब्स्ट्रक्शन) तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लिफ्टिंग और मूविंग के सही तरीकों को भी व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
SDRF टीम ने प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू से जुड़े उपकरणों, डीप डाइविंग और फ्लड रेस्क्यू उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में भी अवगत कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को इन उपकरणों के उपयोग से परिचित कराना और आपदा की स्थिति में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम में NSS की ओर से डॉ. ऋतेश जोशी, राजेश चौधरी और योगेश लखेड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे उनमें आपदा के समय स्वयं और अन्य लोगों की सहायता करने की भावना और क्षमता का विकास हुआ।
SDRF का आपदा जागरूकता कार्यक्रम, NSS प्रतिभागियों को दी जीवन रक्षक प्रशिक्षण












Leave a Reply