ऋषिकेश में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 5 अप्रैल को


ऋषिकेश 4 अप्रैल।  दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य और उपचार को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश में 5 अप्रैल 2026 को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर होप फॉर द होपलेस कैंप के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजकों के अनुसार इस शिविर में 20 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। होम्योपैथिक पद्धति से उपचार के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

शिविर के लिए पंजीकरण का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह शिविर भक्त निवास, कैलाश आश्रम, मुनि की रेती, ऋषिकेश (उत्तराखंड) में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि जिनके बच्चे शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग हैं, वे इस शिविर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर बच्चों का पंजीकरण करवाएं।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 755910025, 9634863268 और 8909005610 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *