देहरादून, 14 अप्रैल।देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत देखने को मिला। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए हजारों लोगों ने 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा माहौल ‘नमोमय’ नजर आया और सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
डाट काली मंदिर से शुरू हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की। यहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक करीब 12 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया, जिसे प्रधानमंत्री के अब तक के सबसे लंबे रोड शो में गिना जा रहा है।
सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे
रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे। “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
“देवभूमि से मिलती है ऊर्जा” – पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र धरती से उन्हें हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
उन्होंने रोड शो में उमड़े जनसैलाब का आभार जताते हुए कहा कि जनता के अभिवादन के कारण उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जिससे सभा स्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ। इसके लिए उन्होंने लोगों से क्षमा भी मांगी।
लोकल कनेक्ट ने जीता दिल
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में गढ़वाली और कुमाऊंनी शब्दों—भुला, भुली, आमा, बाबा—का प्रयोग कर स्थानीय लोगों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया। उन्होंने डाट काली मंदिर के साथ-साथ हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का उल्लेख कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया।
पीएम-सीएम की मजबूत बॉन्डिंग
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत तालमेल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को लोकप्रिय, कर्मठ और युवा नेता बताते हुए उनकी सराहना की।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: विकास की नई रफ्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं—
कुल लंबाई: 213 किमी
लागत: ₹11,963 करोड़
6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
एशिया का सबसे लंबा 12 किमी वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
2 एलिफेंट अंडरपास और 6 एनिमल पास
डाट काली के पास 370 मीटर लंबी सुरंग
2.5 घंटे में दिल्ली-देहरादून सफर
19% ईंधन बचत का अनुमान
1.95 लाख पौधों का वृक्षारोपण
33,840 पेड़ों का कटान बचाने में सफलता
उत्तराखंड-पीएम का अटूट जुड़ाव
यह भव्य आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे भावनात्मक संबंध का प्रतीक बनकर सामने आया। जिस तरह से लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि देवभूमि में उनका विशेष स्थान है।
नरेंद्र मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, 12 किमी लंबा रोड शो बना ऐतिहासिक, देवभूमि से मिलती है ऊर्जा”: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत तालमेल मिला देखने को












Leave a Reply