Advertisement

पूर्व सैनिक के घर में घुसकर मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार दीवार फांदकर घर में घुसा, मोबाइल भी छीना; पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को दबोचा


ऋषिकेश 14 मई। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देर रात घर की दीवार फांदकर जबरन प्रवेश करने, मारपीट करने तथा मोबाइल फोन छीनकर फेंकने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, गुमानीवाला स्थित ओम विहार कॉलोनी निवासी राय सिंह बिष्ट ने 10 मई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर देकर बताया कि रात करीब 11:40 बजे मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। आरोप है कि युवक ने उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 184/2026 धारा 117(2), 333 एवं 115(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी मनीष शर्मा (24 वर्ष) निवासी ओम विहार कॉलोनी गली नंबर-5, गुमानीवाला ऋषिकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *