राष्ट्रवाद से अलग जातिवाद और धर्म की सोच रखने वाले देश के हितेषी नहीं हो सकते- सुबोध उनियाल
ऋषिकेश,10 अगस्त । उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जो लोग राष्ट्रवाद से अलग जातिवाद और धर्म की सोच रखते हैं, वह देश के हितेषी नहीं हो सकते। देश का भाग्य वहां के निवासियों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना के बिना अधूरा है।
यह विचार कृषि मंत्री उनियाल ने सीमा सड़क संगठन शिवालिक परियोजना मुख्यालय वीरभद्र आइडीपीएल में भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों की वीरांगना विधवाओं और स्वजन को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित भी किया।
शिवालिक परियोजना मुख्यालय वीरभद्र में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर में तैनात रहे बीआरओ कर्मी स्वर्गीय विशंभर सिंह (शौर्य चक्र) की धर्मपत्नी लीलावती, स्वर्गीय विक्रम सिंह (शौर्य चक्र) की धर्मपत्नी प्रमिला देवी को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और कार्यवाहक मुख्य अभियंता पुनीत जैन ने सम्मानित किया।कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम सब स्वतंत्र भारत में पैदा हुए हैं, यह हमारा सौभाग्य है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। सेनानियों के परिवार के जीवन के कष्ट को समझना बहुत बड़ी बात है। देश की एकता व अखंडता मजबूती के लिए सैनिक और सैलानियों के परिवारों ने जितना भी दुख झेला उसके लिए पूरा देश उन्हें प्रणाम करता है।
सीमा सड़क संगठन का देश की सीमाओं को बचाए रखना है। विषम परिस्थितियों में बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। पूरा देश इनके प्रति कृतज्ञ है।
कृषि मंत्री ने कहा कि जो लोग राष्ट्रवाद से अलग जातिवाद और धर्म की सोच रखते हैं वह देश के हितेषी नहीं हो सकते। देश का भाग्य वहां के निवासियों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना के बिना अधूरा है। जाति और धर्म की भावना से ऊपर उठकर शहीदों के सपनों को पूरा करने का काम प्रत्येक देशवासी को करना होगा तभी समूचे विश्व में सोने की चिड़िया बन पाएगा।
Leave a Reply