गढ़वाल कुमाऊं की संस्कृति को बचाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लेना होगा संकल्प -तरुण विजय भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया


 

ऋषिकेश, 16 सितम्बर ।  राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके जन्मदिवस के अवसर पर गढ़वाल की संस्कृति , भाषा को बचाए रखने के लिए वेशभूषा ,परंपरा, खाना और गढ़वाली, कुमाऊंनी भाषा को बढ़ाने के लिए वर्णमाला भी तैयार किए जाने की मांग की।

यह मांग पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने शुक्रवार को ऋषिकेश नगर निगम के सभागार में आयोजित पूर्व सैनिक कुंवर सिंह रावत की अध्यक्षता और नगर निगम की महापौर अनिता ममगांई के संयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि‌ वर्तमान समय में अमृत काल चल रहा है, इसमें आज हम प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन संकल्प दिवस और कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने जा रहे हैं, सितंबर का महीना हमारे लिए बहुत ही पुण्य का महिना भी है , उत्तराखंड को हम विश्व में वीरता के कारण जानते हैं, वही वेद वेदांत विद्या के रूप में भी जानते हैं ,जहां बद्री केदार गंगोत्री यमुनोत्री के साथ पवित्र गंगा का प्रवाह भी हो रहा है, जहां अनेकों कार्य करने है।

जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरा कर रहे हैं। तरुण विजय ने कहा कि उत्तराखंड में लोकगीतों की भी भरमार है जिन्होंने हमें मार्गदर्शन देने का कार्य किया है, उन्होंने प्रधानमंत्री की‌ दृड शक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि आज कश्मीर जो हमेशा आतंकवाद से रक्तरंजित रहता था, वहां लगी धारा 370 को हटाकर मोदी के नेतृत्व में नई दिशा दिए जाने का कार्य किया गया है, उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कोविड वैक्सीन लगाए जाने की आलोचना किए जाने पर कडा प्रहार करते हुए कहां की मोदी की इच्छाशक्ति के कारण आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनका लोहा माना जा रहा है। जिसके कारण विश्व में भारत का नाम भी उज्जवल हुआ है।

उन्होंने भारत में हजारों मंदिरों को नष्ट किए जाने के साथ लाखों की संख्या में हुए नरसंहार की निंदा करते हुए कहा कि आज देश बदल रहा है। जिसके कारण उनके प्रति विश्वास बढ़ा है, आज उत्तराखंड के कारण पूरे विश्व में आध्यात्मिक चेतना का जागरण हुआ है ,जहां विद्या और आध्यात्मिक चेतना के साथ वीरता का जागरण हुआ है।

उन्होंने पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में किए जा रहे विकास कार्यों को भी प्रमुखता से रखते हुए जिला बनाए जाने के संकल्प की भी याद दिलाई है। वही उत्ततराखंड राज्य मेंं मदरसों के सर्वेक्षण की बात हो या जनसंख्या नियंत्रण कानून की ओर कदम बढ़ाए जाने की दिशा में किए जा रहे कार्योंंं की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गढ़वाल की संस्कृति , भाषा को बचाए रखने के लिए वेशभूषा परंपरा खाना और गढ़वाल कुमाऊंनी‌‌‌‌‌‌भाषा को बढ़ाने के लिए वर्णमाला भी तैयार किए जाने की मांंंग के साथ यह भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया कि कोई भी व्यक्ति बिना घर और भूखा ना सोए,।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, कोषाध्यक्ष संजय ब्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ,ज्योति सजवाण, किसान मोर्चा के कुलदीप टंडन, विजय बिष्ट , ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर रविंद्र राणा, संदीप शास्त्री, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, पंकज गुप्ता, रमेश अरोड़ा, यशवंत रावत, प्रमोद शर्मा, विजय बडोनी, मनीष बनवाल, कमलेश जैन, अनीता रेना, कमल गुनसोला, राजकुमारी जुगलान, विजयलक्ष्मी भट्ट, अशर्फी राणावत, रेखा सजवान, किरन त्यागी, मंजू ब्लोदी, चरनजीत काचू, राजाराम शर्मा, संजय कुमार विजय बिष्ट बिष्ट राजीव गुप्ता ममता नेगी हेमलता चौहान, दुर्गा देवी, देवेश्वरी लेखवार, अक्षय खैरावाल, प्रकांत कुमार, दीनदयाल राजभर पवन शर्मा, रोमा सहगल, जौनी लांबा प्रिंस गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं गम्भीर मेवाड़ आदि भी उपस्थिित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *