Advertisement

ऋषिकेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कर संघ का 97 स्थापना दिवस मनाया


 

ऋषिकेश, 05 अक्टूबर ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के अवसर पर संघ के 97 स्थापना दिवस के चलते नगर की सभी शाखाओं पर शस्त्र पूजन किया। बुधवार की सुबह मुख्य कार्यक्रम त्रिवेणी और भरत शाखा पर आयोजित किया गया। जहां संघ के स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम ध्वज प्रणाम करने के उपरांत शस्त्र पूजन किया।

 

नगर संघचालक भारत भूषण कुंदनानी की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर दयाधर दीक्षित ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 97 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार द्वारा भारतीय संस्कृति को बचाए जाने के लिए की थी, तबसे आज तक विश्व भर में हजारों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक एक स्थान पर एकत्रित होकर संघ के कार्य को निर्विरोध रूप से बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिसके प्रति समाज में भी विश्वास का भाव बढ़ा है ।

उन्होंने कहा कि संघ ने अपने स्थापना काल के बाद से अपने 93 वर्षों की यात्रा में काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं ।उसके बावजूद भी संघ का काम निर्बाध गति से बढ़ रहा है ,उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने देश में विपरीत परिस्थितियों में भी अपने को स्थापित किए जाने का कार्य किया है ।

इस अवसर पर दयाधर दीक्षित ने कहा कि आज हम विजयदशमी का पर्व सत्य पर असत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मना रहे हैं ।जोकि भारत में मनाए जाने वाले 4 पर्व के रूप में से एक महत्वपूर्ण पर्व विजयदशमी का है। जोकि बुराई को समाप्त कर अच्छाई के रूप में मनाए जाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इसे क्षत्रिय समाज के लोग शस्त्र पूजन कर मनाते हैं।

वही भरत शाखा पर मुख्य वक्ता के रूप में सुदामा सिंगल ने संघ के स्वयंसेवकों को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया
जिन्होंने संघ के संबंध में विस्तार पूर्वक स्वयंसेवकों को बताया। इस दौरान,अशोक , अभिषेक , दीपक कुमार तायल ,रमेश अरोड़ा ,राजेंद्र रैना, रविंद्र गर्ग ,श्रीकांत ,विपिन , भारत भूषण ने कुंदनानी , कृष्ण कुमार सिंघल, शिव कुमार गौतम, सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *