महिला आरक्षण और सख्त धर्मांतरण अधिनियम मातृ शक्ति सशक्तिकरण व डेमोग्राफिक संतुलन के लिए होगा मील का पत्थर साबित : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, आशा नौटियाल
ऋषिकेश /देहरादून 10 दिसंबर ( रणवीर सिंह )। उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार जहां एक और महिलाओं को प्रदेश में नौकरी में 30% आरक्षण देने जा रही है, वही भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महिला नीति भी लागू करने जा रही है जिसकी तैयारियों की प्रथम बैठक महिला आयोग द्वारा ली जा चुकी है। यह उदगार पत्रकारो से रूबरू होते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने रखें।
भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सरकार के महिला आरक्षण विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा मे जहां एक न्यायपूर्ण निर्णय बताया है वहीं राज्य महिला आयोग द्वारा पहली बार बनाए गये ड्राफ्ट मे राजनीतिक पदो पर 50% महिलाओ को नियुक्त किए जाने की हृदय से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस अभूतपूर्व निर्णय से निश्चित रूप से महिलाओ का भविष्य देवभूमि मे सुरक्षित, सुदृढ एवं सम्पन्नता की ऊंचाईयो को पार करने मे सक्षम होगा।
उत्तराखंड की सरकार एवं मातृशक्ति निश्चित रूप से बधाई की पात्र है। उन्होंने सदन से पारित महिला आरक्षण और सख्त धर्मांतरण अधिनियम को मातृ शक्ति सशक्तिकरण व डेमोग्राफिक संतुलन के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला बताया है ।
उन्होंने प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओ को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में महिलाओं की सशक्तता व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए भी महिला मोर्चा द्वारा लगातार शासन प्रशासन की नीतियों से महिलाओं को रूबरू करती रहेंगी।
Leave a Reply