स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय रक्षा मंत्री ने की शिरकत आने वाले 25 वर्ष में भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा- राजनाथ सिंह


ऋषिकेश, 24 दिसम्बर । स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के जरिए मानवता के कल्याण के कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में तरक्की की एक नई इबारत लिख रहा है। आने वाले 25 वर्ष में भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से पहले जहां भारत का टॉप इकोनामिक साइज टॉप टेन था, वही आज भारत टॉप फाइव में स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम आने वाले सेवा है। उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा ही पूरे विश्व का नेतृत्व किया है और आज भी हम वहीं क्षमता रखते हैं।

हमारे चिकित्सक और वैज्ञानिक का आज भी अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व मैं भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब पूरा विश्व एक दूसरे की ओर ताक रहा था तब भारत ने एक नहीं बल्कि दो दो वैक्सीन बनाकर विश्व के सौ अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम नई चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं अब हम ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और वैक्सीन के लिए अपने आप को सक्षम बना चुके हैं।उन्होंने फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि टीम वर्क हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी टीम भावना के साथ काम करते हुए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों से अपील की कि वे इसके बाद समाज में जाकर अपनी उपयोगिता को सार्थक करने का काम करेंगे।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल गरीबों के स्वास्थ्य के प्रति काफी चिंतित है, जिसने कोविड-19 के दौरान सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सराहनीय कार्य किया है, उन्होंने लोगों को जागृत करते हुए कहा कि अब कोरोना की तीसरी लहर भी आ रही है जिसका मुकाबला करने के लिए सरकार भी पूरी तरह से तैयार है। वही उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसके चलते ऋषिकेश के बाद कुमाऊं मंडल में भी एम्स की स्थापना किए जाने के लिए जल्दी ही भूमि पूजन किया जाएगा ।

इसी के साथ उत्तराखंड में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे जिसके बाद उत्तराखंड में चिकित्सकों का चल रहा अभाव समाप्त हो जाएगा उनका कहना था कि राज्य सरकार गरीबों के हित में काफी कार्य कर रही है। वही स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉली ग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति विजय धस्माना ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का बखान भी किया ।और इस दौरान 1316 छात्रों को डिग्रीरिया भी प्रदान की गई जिसमें 200 बयान में एमबीबीएस 135 पीजी 270 पैरामेडिकल 20 टिकरिया क्लिनकल रिसर्च के साथ 293 एमबीबीएस, 135 पीजी, 270 पैरामेडिकल क्लिनिकल रिसर्च, हिमालयन कॉलेज नरसिंह 134 साइंस एंड टेक्नोलॉजी 116 स्टडीज 192 स्कूल ऑफ साइंस 36 बायो साइंस 116 डॉक्टर आफ फिलासफी पार्टी जिला वितरित की गई इसके अतिरिक्त 24 छात्र-छात्राओं को एकेडमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

स्वामी राम वेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट अवार्ड के लिए 3 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, 5 छात्रों को पीएचडी की उपाधि भी दी गई। इस अवसर पर हिमालयन विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारीयों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील गामा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला, मक्केश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, पूर्व मंत्री खजान दास, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *