ऋषिकेश: गुलदार के हमले में दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल, उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती


ऋषिकेश 23 जनवरी  । कल शाम गुलदार के हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें यम्केश्वर ब्लॉक के ढोसन गाँव  निवासी धाम  सिँह पयाल  और विनोद पयाल  दोनों हीं गाँव  के नजदीक पाटी गदेरे तोक में  मवेशी चुगाने  गये थे, उन पर गुलदार ने हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया, दोनों के हाथ  और सर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं, पंजो  के गहरे  निशान लगे हैं, दोनों क़ो एम्स ऋषिकेश में भर्ती  किया गया हैं।

धाम  सिँह पयाल  लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं, उनके बेटे अरविंद पयाल  ने बताया  की उनके पिताजी और गाँव  के हीं अन्य व्यक्ति विनोद पयाल  गाँव  के हीं तोक पाटी  गदेरे  में मवेशी  चुगाने  गये थे, वंहा पर पहले  गुलदार  ने विनोद पयाल  पर हमला किया, फिर उसके बाद उनके पिताजी धाम  सिँह पयाल  पर हमला कर दिया, काफ़ी देर तक खुद क़ो बचाने  के लिए वह संघर्ष करते रहे, जिसमें उनके  हाथ  चोट  आयी हैं और सर पर भी घाव  हो रखे हैं। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती  करवाया गया हैं वंहा उनका इलाज चल रहा  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *