प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, गंगोत्री -यमुनोत्री में बर्फबारी, यमुनोत्री में झरने जमे, : देखें वीडियो


ऋषिकेश/उत्तरकाशी 30, जनवरी। रविवार को पहाड़ में दिनभर मौसम खराब रहा और गंगोत्री-यमुनोत्ती में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

रविवार रात्रि को बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया।मोरी क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लोग दिन में भी अलावा सेंकते नजर आए।उत्तरकाशी शहर डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला सहित कई क्षेत्रों में लोग आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नज़र आए।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आलम ये है कि कड़ाके की सर्दी के कारण नदी, नालों और झरने का पानी भी जमने लगा है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह गिरने वाले झरने भी जमने लगे हैं।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक जगह-जगह पानी जम गया है। पैदल मार्ग पर आवाजाही भी जोखिमभरी हो रही है।

रविवार सुबह से गंगोत्री में हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। सोमवार बजे से भी गंगोत्री में बर्फबारी हुई। धाम में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया।

गंगोत्री मंदिर के सचिव राजेश सेमवाल ने बताया है कि इस बार बर्फबारी भले कम हुई हो ,लेकिन अब उम्मीद है कि अब बर्फबारी होगी। इधर हर्षिल सहित निचले इलाकों में अपराह्न बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, पर्यटक स्थल चौरंगी, दयारा, में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तरकाशी के मोरीयाणा- राठी टॉप में रविवार दिन बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया ओर बर्फ की फुहारें भी गिरीं। ऐसे में यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल उठे। सैलानियों को उम्मीद है कि बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे। मौसम का पारा लुढ़कने से जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई।

सोमवार को उत्तरकाशी के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश शुरू हो गई बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भी राहत में हैं। लंबे समय बाद बारिश हुई तो गेहूं, जौ, मटर आदि फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *