ऋषिकेश से मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक गो यात्रा को रवाना हुए श्री राम गौधाम सेवा समिति के सदस्य  23 अक्टूबर को मध्यप्रदेश से 15 दिवसीय गोरक्षा जन जागरण‌‌ यात्रा का होगा शुभारंभ 


ऋषिकेश 21 अक्टूबर ।श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा गोरक्षा  जन जागरण हेतु 23 अक्टूबर को मध्यप्रदेश से 15 दिवसीय गौ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा । जिसकी सफलता के लिए ऋषिकेश से मध्यप्रदेश के लिए 35 सदस्यों का दल ‌रवाना हो गया है। जिसका ऋषिकेश में गौ भक्तों द्वारा मालयाअर्पण कर दल को रवाना किया गया।

श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा 23 अक्टूबर को मध्यप्रदेश से 15 दिवसीय आयोजित की जाने वाली गौ यात्रा  यात्रा देश के कई राज्यों से होकर गुजरेंगी।  यात्रा के लिए समिति के सदस्य ऋषिकेश से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गए है।

इस यात्रा पर जाने से पहले श्रीराम गौ धाम के संस्थापक एवं गौ भक्त जगदीश प्रसाद भट्ट ने ऋषिकेश में पत्रकार वार्ता में  बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहर की सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान करना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने के साफ गोल अच्छा कानून पूरे भारत में लागू किया जाना भी है  ।

समिति संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा निराश्रित गौमाता और गौ वंशों की दशा और दिशा सुधारने के लिए एक एतिहासिक गोरखा जनजागरण भारत यात्रा का शुभारम विश्वविख्यात, अनंत विभूषित संत शिरोमणी पद्मविभूषण  तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्या स्वामी रामभद्राचार्य  महाराज के आशीर्वाद एवं सान्निध्य में 23 अक्टूबर 2023 से मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद के वन क्षेत्र से प्रारंभ की जायेगी । जोकि मध्यप्रदेश प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तथा उत्तराखण्ड के हरिद्वार में पहुंचेगी।

जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य समापन महामण्डलेश्वरी सती के सानिध्य में होगा । इस एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा को देशभर के संत समाज एवं प्रबद्धजनों का  आशीर्वाद मिल रहा  है।

उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर से शुभारम्भ होने  वाली  एतिहासिक गौरक्षा जनजागरण भारत यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहरों में पैदल मार्गों में तथा सड़कों पर घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है । जिसके लिए समस्त आम जन से की जा रही है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परिस्थिति में गौमाता को नितिन श्रीराम गौधाम सेवा समिति परिवार, घीवन ऐसे सभी गौभक्तों एवं गौ प्रेमियों से साथ जुड़ने की अपील की जाएगी।गौ माता हमारे हिन्दू सनातन की माता है, गौमाता की शास्त्रों में बहुत बड़ी महिमा है तथा वह सभी प्रकार से पूज्य है, फिर भी गौमाता की इतनी बुरी दुर्दशा क्यों हो रही है। गौमाता से बढ़कर कोई दूसरा बड़ा धर्म एवं महान पुण्य कार्य नहीं है, गौमाता को कभी भूलकर भी अन्य पशुओं से तुलना ना करें एवं अन्य पशुओं की भांति साधारण नहीं समझना चाहिए, गौमाता के शरीर में 13 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गौमाता श्रीकृष्ण की परमाराच्या है, गौमाता वैतरणी पार लगाने वाली है, गौमाता को अपने घर पर रखकर तन, मन तथा पन सेवा करनी चाहिए ।

ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण गौरथ भारत यात्रा के माध्यम से लोगों को गौमाताओं एवं गौवंशों की सच्ची सेवा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से आम जनमानस के भीतर गौमाता एवं गौवंशो की सेवा संरक्षण एवं सवर्धन की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त आम जनमानस से अपील की जा रही है की वह अपने – अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परस्थिति में गौ माता को जगह जगह निराश्रित ना छोड़े । क्योंकि केवल और केवल गौसेवा मात्र में ही समस्त जगत का कल्याण निहित है।

यात्रा विवरण

पहला दिवस 23 अक्टूबर 2023 गसवानी (म.प्र) से चलकर झाँसी (उ.प्र.) ।

दूसरा दिवस 24 अक्टूबर 2023 झाँसी (उ.प्र.) से चलकर चित्रकूट (उ.प्र.)

तीसरा दिवस : 25 अक्टूबर 2023 चित्रकूट (उ.प्र.) से चलकर प्रयागराज (उ.प्र.)

चौथा दिवस 26 अक्टूबर 2023 प्रयागराज (उ.प्र.) से चलकर अयोध्या जी (उ.प्र.)

पांचवा दिवस 27 अक्टूबर 2023 अयोध्या जी (उ.प्र.) से चलकर लखनऊ (उ.प्र.)

छठा दिवस 28 अक्टूबर 2023 लखनऊ (उ.प्र.) से चलकर कन्नौज/इटावा (उ.प्र.)

सातवां दिवस 29 अक्टूबर 2023 इटावा (उ.प्र.) से चलकर मथुरा-वृन्दावन (उ.प्र.)

आठवां दिवस : 30 अक्टूबर 2023 मथुरा-वृन्दावन (उ.प्र.) से चलकर गुरुग्राम (हरियाणा)

नवां दिवस: 31 अक्टूबर 2023 गुरुग्राम (हरियाणा) से चलकर कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

दसवां दिवस 1 नवम्बर 2023 कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से चलकर खन्ना (पंजाब)

ग्यारवां दिवस : 2 नवम्बर 2023 खन्ना (पंजाब) से चलकर लुधियाना (पंजाब)

बारहवां दिवस 3 नवम्बर 2023 लुधियाना (पंजाब) से चलकर चण्डीगढ़ (पंजाब)

तेरहवां दिवस : 4 नवम्बर 2023 चण्डीगढ़ (पंजाब) से चलकर पोण्टा साहिब (हिमाचल)

चौदहवां दिवस : 5 नवम्बर 2023 पोण्टा साहिब (हिमाचल) से चलकर हरिद्वार (उत्तराखण्ड)

पन्द्रहवां दिवस : 6 नवम्बर 2023 हरिद्वार में यथाविधि सम्पन्न समारोह आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जगदीश  भट्ट,रामावल्लभ भट्ट, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, यात्रा ‌संयोजक डा, जगत राम भट्ट, देवी प्रसाद , शांति प्रसाद भट्ट, प्रवक्ता गौरव यात्रा अनिल कुमार गुप्ता, सुमन डोभाल, सचिन सुदेश भट्ट ,उपाध्यक्ष योगी दिलीप बिष्ट, गौ सेवक नीरज चौधरी ,मदन सिंह बिष्ट , उषा देवी,राकेश चतुर्वेदी, सतीश भट्ट, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, कार्यक्रम अधिकारी हर्ष मनी उनियाल, मनीष व्यास, आदि भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *