कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों को विधायक निधि की सौगात देकर विकास कार्यों को दी गति प्रदान


ऋषिकेश 16मार्च। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों को विधायक निधि की सौगात देकर विकास कार्यों को गति प्रदान की। इस दौरान डा. अग्रवाल का जनता ने विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही अपना आशीर्वाद भी दिया।

शुक्रवार को शांतिनगर में प्रेम. अग्रवाल ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शांति नगर में घरों में पानी घुसने की समस्या बनी रहती थी। उनके अथक प्रयासों से आज वह समस्या दूर हुई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वहीं, प्रेम अग्रवाल ने विस्थापित क्षेत्र में अंधेरे की समस्या को गंभीर पाते हुए विधायक निधि से 100 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, दिनेश प्रकाश, दौलत सिंह गुंसाई, प्रेम मैथानी, गंभीर रावत, विजय पाल, बलबीर रावत, युद्धवीर तड़ियाल, मीना रावत, सुशीला तड़ियाल, सच्चिदानंद भट्ट, सुनीता राणा, रमेश नेगी, धर्म तड़ियाल, पूरण खरोला आदि उपस्थित रहे।

उधर, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री . प्रेमचंद अग्रवाल ने सर्वहारा नगर में सामुदायिक भवन की मांग को आवश्यक पाते हुए इसके निर्माण को विधायक निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, निवर्तमान पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पुनीता भंडारी, आशा गुप्ता, विजय जुगलान, आदेश कश्यप, आशुतोष गुप्ता, दिनेश रावत, रमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद, डा. अग्रवाल ने भट्टोवाला में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपये तथा पथ प्रकाश के लिए 50 लाइटें देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधान दीपा राणा, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, हरपाल राणा, रविंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी, राजवीर रावत आदि उपस्थित रहे।

उधर, चक जोगीवाला माफी में 12 लाख रुपए से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सोबन सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान खैरी खुर्द चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पवार, सुशीला नेगी, बबली बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी पंकज खन्ना, सनुप बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *