Advertisement

पत्रकारिता क्षेत्र के पुरोधा रहे विक्रम सिंह का हुआ निधन,पत्रकार जगत से लेकर व्यापारिक,सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों में शोक की लहर


ऋषिकेश 29 जनवरी। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पिछले 4 दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र के पुरोधा रहे विक्रम सिंह के निधन से ऋषिकेश के सभी पत्रकार जगत से लेकर व्यापारिक,सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों में शोक की लहर फैल गई। 

बताते चले 71, वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह की सोमवार को तबीयत बिगड़ी,  उपचार हेतु परिजनों द्वारा उनको एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु सोमवार देर रात उनकी अचानक शुगर अटैक के कारण उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिस हेतु उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।   

विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके बनखंडी स्थित निज आवास  पर रखा गया। जहां नगर क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। स्थानीय लोगो ने भी अंतिम दर्शन कर उनकी आत्म शांति की कामना की। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी विक्रम सिंह आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह ऋषिकेश लिए अपूरणीय क्षति है। ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर शंभू पासवान समेत मेयर प्रत्याशी रहे दीपक जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर भी पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने उनके निज आवास पर पहुंचे। वहीं, ऋषिकेश प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी पत्रकार विक्रम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 दोपहर एक बजे चंद्रेश्वरनगर स्थित मुक्ति धाम में विक्रम सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रणवीर सिंह ने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *