ऋषिकेश 22 फरवरी। विधानसभा में कैबिनेट मंत्री द्वारा पर्वतीय मूल के लोगों को असभ्य शब्द बोलने के आरोप पर ऋषिकेश से लेकर पूरे गढ़वाल में राजनीतिक भूचाल आ गया है। जिसको लेकर आज उत्तराखंड विधानसभा में भी बद्रीनाथ विधायक गणपत बुटोला व निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नसीहत दे डाली।
बताते चले इससे पूर्व में भी उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विवादित बयानों को लेकर लगातार आरोप लगते रहे है कि इसके बाद शुक्रवार को विधानसभा में फिर से पर्वतीय मूल के लोगों को असभ्य शब्द बोलने का आरोप लगा है। जिससे ऋषिकेश से लेकर पूरे उत्तराखंड में लोगों के भीतर आक्रोश बढ़ गया है। जिस कारण पूरे ऋषिकेश समेत गढ़वाल में जगह-जगह कैबिनेट मंत्री का विरोध प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह पुतले दहन किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को ऋषिकेश में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले सीमा डेंटल कॉलेज के नजदीक रॉयल गार्डन पर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए।
जहां से उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए बैराज रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। बेरीकटिंग लगाकर कैंप कार्यालय जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। करीब एक घंटा तक प्रदर्शनकारियों में यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। जहां पर उपस्थित भारी पुलिस बल के सामने ही प्रदर्शनकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर दिया गया।
प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, मेयर प्रत्याशी दिनेशचंद्र मास्टर, सुधीर राय, फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, आशुतोष नेगी, त्रिभुवन चौहान, नवीन चंद्र रमोला, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, यशपाल असवाल, संजय भट्ट, संजय बुढ़ाकोटी, नरेंद्र नेगी, किशोरी गौड़, राहुल रावत, आशुतोष तिवारी, संजय सिलस्वाल आदि शामिल हुए।
Post Views: 1,556
Leave a Reply