ऋषिकेश 20 फरवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्कूली बच्चों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को बिन प्रणाली, कूड़ा पृथक्करण, ट्रिपल आर एवं स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई।
बता दें कि पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला(मॉडल स्कूल) के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर आईईसी(सूचना, शिक्षा, संचार) पाठशाला आयोजित की गई।
जिसमें निकाय टीम ने बिन प्रणाली के तहत घरों में डस्टबीनों की आदत अपनाने, हरा डस्टबीन( गीला/जैविक कचरा), नीला डस्टबीन(सूखा/पुनर्चक्रण योग्य कचरा), लाल डस्टबीन(खतरनाक/बायोमेडिकल कचरा), पीला डस्टबीन(अस्पताल का कचरा) की जानकारी दी गई। कूड़ा पृथक्करण के तहत गीला कचरा(सब्जियां, फल, छिलके, बचा भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्ती आदि), सूखा कचरा(प्लास्टिक, कागज, गत्ता आदि) की जानकारी दी गई। ट्रिपल आर के तहत रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल की जानकारी दी गई। इसके बाद निकाय की टीम ने छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास घरों, विद्यालय, खेल स्थान आदि जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने व जगह-जगह कूड़ा ना डालने के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने सभी से घरों में डस्टबीन रखने और उसमें कूड़ा डालने की अपील की। बताया कि निकाय की ओर से सेग्रीगेट कूड़ा देने वालों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा।
मौके पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान, मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुनीता झिल्डियाल, अनुपमा बडोला, मंजू शर्मा, प्रवीन अरोड़ा, विनोद नौटियाल, सुषमा बहुगुणा, मंजू कुड़ियाल, सचिन्द्र चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।














Leave a Reply