नशे के कारोबार का वीडियो वायरल करने पर पार्षद पति व भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मारपीट व चैन छीनने का आरोप; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


ऋषिकेश 09 मार्च। ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बाद एक युवक को जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने और सोने की चैन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में दिनांक 9 मार्च 2026 को नगर निगम में पार्षद किरन यादव पत्नी चन्द्रेश्वर यादव, निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश ने लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनके पति चन्द्रेश्वर यादव जो कि  नगर में भाजपा से मंडल उपाध्यक्ष पद पर है , के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से संबंधित एक वीडियो प्रसारित किया गया था।
आरोप है कि वीडियो प्रसारित होने के बाद आरोपित संदीप साहनी उर्फ मच्छर, राधेश्याम, सुनील और लालबहादुर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, हत्या का प्रयास किया तथा गलत नीयत से छेड़छाड़ भी की। इसके साथ ही गले से सोने की चैन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0 92/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 351(3), 304(2) और 75(1)(iv) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।  तथा पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *