Advertisement

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श नगर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में रहा अव्वल


ऋषिकेश 27 जुलाई । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर, ऋषिकेश में सोमवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं महाराष्ट्र निकेतन में, जबकि दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक की स्पर्धाएं भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर, ऋषिकेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में भी विद्यालय की टीम विजेता रही। वहीं 200 मीटर और 600 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र निवास विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

समापन अवसर पर संकुल प्रमुख एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं।

इस अवसर पर महाराष्ट्र निवास की प्रधानाचार्य अनीता रयाल, 14 बीघा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र नेगी, नरेंद्रनगर के प्रधानाचार्य रामायण राणा सहित संकुल के सभी विद्यालयों के आचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *