Advertisement

परिजनों से बिछड़े दो मासूम भाई सकुशल मिले, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार


ऋषिकेश 31 जुलाई। ऋषिकेश पुलिस ने शुक्रवार को अपने परिजनों से बिछड़े दो मासूम भाइयों को सकुशल खोजकर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को शीशमवाड़ा, मुनि की रेती निवासी मखसूधन पुत्र सूक्त महतो ने अपने दो नाबालिग पुत्रों के लापता होने की सूचना कोतवाली ऋषिकेश में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया।
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममगाईं के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल शंकर बिजलवान एवं कांस्टेबल कुंदन चंद की टीम गठित की गई। टीम ने बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित आसपास के संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आमजन से पूछताछ कर बच्चों की तलाश की गई।
पुलिस के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से दोनों बच्चे, 10 वर्षीय शिवांश कुमार और 8 वर्षीय दिव्यांश कुमार, सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *