Advertisement

मारपीट और गाली-गलौज पर चार युवकों का शांतिभंग में चालान


ऋषिकेश, 13 अगस्त। विस्थापित कॉलोनी के बाहर सिराई मोड़, वीरभद्र रोड के पास आपस में मारपीट, गाली-गलौज और झगड़ा करने के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 12अगस्त की शाम करीब 6:47 बजे सूचना मिली कि सिराई मोड़ के पास कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहां चार युवक आपस में गाली-गलौज और मारपीट करते मिले।
पुलिस टीम ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय दोबारा गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता किए जाने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने तथा किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए चारों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए युवकों में विशाल (24) निवासी विस्थापित कॉलोनी, मनदीप रावत (25) निवासी आमबाग, शिवम कुमार (26) निवासी निर्मल ब्लॉक-ए, विस्थापित कॉलोनी तथा सूदन रावत (23) निवासी विस्थापित कॉलोनी, इन्द्रानगर शामिल हैं। चारों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *