Advertisement

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया नमन


ऋषिकेश, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति में भागीदारी का अवसर देने के साथ पंचायती राज, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दूरदर्शी पहल की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील भारत का था, जिसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव जयेंद्र चंद रमोला ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी कदमों ने 21वीं सदी के भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने की उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है।
रमोला ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन आधुनिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए विकास एवं जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल, दीप शर्मा, ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज, एससी सेल अध्यक्ष सूरत सिंह कोहली, रूकम पोखरियाल, राकेश सिंह, मनोज गुसाईं, सुनीता बंसल, भूपेंद्र राणा, चंद्रकांता जोशी, प्रवीण गर्ग, साधु राजभर, पुरंजय राजभर, जगजीत सिंह, अशोक शर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *