Advertisement

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ने जीती सम्भागीय बौद्धिक प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी,  दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंत्याक्षरी, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग व कला प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान


ऋषिकेश, 13 सितंबर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड की ओर से जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदर्श नगर, ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय सम्भागीय बौद्धिक प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। 12 और 13 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में देहरादून सम्भाग के विभिन्न विद्यालयों से आए भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अंत्याक्षरी, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग, कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रश्न मंच, गीत प्रतियोगिता और कथोपकथन सहित विभिन्न बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श नगर, ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने अंत्याक्षरी, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग और कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने और संस्कारवान नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. दीपक तायल, शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड के वरिष्ठ कार्यालय प्रमुख सौवन सिंह थलवाल, जिला निरीक्षक देहरादून गीत राम पैन्यूली, विकासनगर विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद नौटियाल, सेवानिवृत्त प्रवक्ता ए.एन. दुबे, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. कामिनी लखेड़ा, सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास के प्रवक्ता राजू शर्मा, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, सुरेंद्र सिंह नेगी तथा पूनम अनेजा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *