Advertisement

छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ऋषिकेश में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण, महापौर शंभू पासवान और पूर्व महापौर अनीता ममगाईं ने संयुक्त रूप से किया महोत्सव का शुभारंभ


ऋषिकेश, 14 सितंबर। श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर श्री गणपति सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय छठे गणेश महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

हरिद्वार रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन उत्तराखंड के पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान एवं पूर्व महापौर अनीता ममगाईं ने संयुक्त रूप से किया।
विश्व हिंदू महासंघ एवं श्री गणपति सेवा मंडल ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में पहले दिन भगवान गणपति की मूर्ति की स्थापना पूरी विधि विधान एवं मंत्रोंचार के साथ गई। जिसमें
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

शुभारंभ अवसर पर जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सर्वप्रथम उन्होंने उत्तराखंड के सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हए अपने भजनों की शुरुआत की। उनके जागरों एवं भक्ति संगीत पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि यह
महोत्सव में 14 से 16 सितंबर तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।

गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव में ऋषिकेश नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई । कार्यक्रम स्थल में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *