Advertisement

ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, वैभव रावत बने अध्यक्ष निकिता प्रजापति उपाध्यक्ष, रेहान बन्दोलिया सचिव और कशिश राजपूत सहसचिव निर्वाचित


ऋषिकेश, 29 सितंबर। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए मंगलवार को हुए मतदान की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर वैभव रावत ने 1042 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु कमाई को 999 मत मिले।

घोषित परिणाम के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति 1086 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं, जबकि उदित झा को 940 मत मिले। सचिव पद पर रेहान बन्दोलिया ने 1276 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके सामने अखिल गुलियाल को 744 मत मिले।
सहसचिव पद पर कशिश राजपूत 1118 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। इस पद पर कामना रांगड़ को 896 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अंजली कंडियाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुणाल नेगी 876 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इस पद पर आयुष जायसवाल को 295 और प्रिंस को 856 मत प्राप्त हुए।

मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *