सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “लगभग 1 हजार युवाओं को किए प्रदान किए नियुक्ति पत्र


देहरादून 19 फरवरी।  वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों  को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सोमवार को देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वी वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और  विश्वास है कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त पूर्ण मनोयोग एवं सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करेंगे।

उत्तराखंड सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। धामी  सरकार युवाओं को बेहतर रोजगार की उपलब्धता प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान  कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *