Advertisement

ऋषिकेश आदर्श नगर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर गेट लगाने को लेकर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश


ऋषिकेश 26 जुलाई। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के आदर्श नगर में वहां रह रहे स्थानीय नागरिकों ने समिति बनाकर आदर्श नगर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर गेट लगा दिए गए हैं।

जिस पर ऋषिकेश के स्थानीय नागरिक द्वारा उप जिलाधिकारी को इसकी शिकायत की गई, जिस पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा नगर निगम ऋषिकेश को कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। 

ऋषिकेश मालवीय मार्ग निवासी योगेश शर्मा ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में  बताया गया कि  हीरालाल मार्ग, मनीराम मार्ग, रेलवे रोड़ से आदर्श नगर होते हुए कई आंतरिक मार्ग हैं। मुख्य मार्ग रेलवे रोड़ से जुड़ी हुई है।

 इस आदर्श नगर में जल संस्थान की पानी की टंकी है जिससे नगर की जलापूर्ति के साथ नगर मे कहीं लगने वाली आग के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पानी लेने आती जाती रहती है साथ ही यहां पर जल संस्थान के कर्मचारियो के सरकारी क्वार्टर भी हैं।इन मार्गों मे प्रतिदिन जनता हीरालाल मार्ग से की तरफ आती जाती रहती है। रेलवे रोड़ की तरफ से रेलवे स्टेशन भी है। इसी आदर्श नगर मे बच्चों की शिक्षा हेतु तीन विद्यालय भी संचालित हो रहे हैं। गेट निर्माण से बच्चों के विद्यालय आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो गई है। 

इसके अलावा आदर्श नगर की सड़कों का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाता है व नगर निगम द्वारा ही पथ प्रकाश की सुविधा प्रदान की जाती है। साथ ही इस आदर्श नगर मे विद्युत विभाग द्वारा वहां के नागरिकों को अपने विद्युत खम्बों द्वारा विद्युत आपूर्ति के साथ ही पानी की टंकी के लिए भी विद्युत आपूर्ति की जाती है।

 आदर्श नगर के निवासियों द्वारा हीरालाल मार्ग, मनीराम मार्ग, रेलवे रोड़ से आदर्श नगर मे जाने के सम्पर्क मार्गों पर अवैध रूप से गेट लगा दिये है जो नियमानुसार गलत है।

योगेश शर्मा ने उप जिलाधिकारी को पत्र मे अनुरोध करते हुए कहा उक्त स्थानों की स्थलीय जांच कर अविलम्ब वहां लगे हुऐ गेटो को हटाया जाए।

जिस पर अप जलाधिकारी कुमकुम जोशी ने नगर निगम ऋषिकेश को तत्काल उचित कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!