ऋषिकेश 28 जुलाई। ऋषिकेश स्वर्गआश्रम स्थित गीता आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी वेद व्यासानंद सरस्वती का 118वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,
आयोजित कार्यक्रम में प्रेम प्रसाद उपाध्याय ने गीता पाठ व चंद्रमित्र शुक्ल ने रामायण पाठ का वाचन किया।
इस मौके पर द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज का डॉक्टर दीपक गुप्ता ने पुष्प माला और उत्तरीय पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर स्वामी सर्वात्मानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति सबसे समृद्ध है। पाल्यों में सनातन परंपरा के प्रति रूचि होनी चाहिए। पाल्यों को संस्कारवान बनाना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाषण का विषय भारतीय संस्कृति की समर्थता रखा गया।
जिसमें शिवम जोशी प्रथम विजेता रहे।तो वही वंश भट्ट एवं ओम डोभाल द्वितीय, शिवचरण नौटियाल एवं अक्षत उनियाल तृतीय रहे। यश नारंग एवं साक्षी भट्ट चतुर्थ रहे। आदित्य कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
गीता आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. दीपक गुप्ता, स्वामी सर्वात्मानंद महाराज, राज्यमंत्री (दर्जाधारी) गिरीश डोभाल व पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में रामानंद तिवारी, आचार्य संदीप भट्ट, ड विनायक भट्ट, डा. शांति मैठाणी आचार्य भोलानाथ ने निर्णायक क भूमिका निभाई। इस दौरान इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नीतू वर्मा, चेतन धवन त्रिभुवन उपाध्याय, पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply