Advertisement

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


ऋषिकेश 14 नवंबर । रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ऐड. राकेश सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द जैन ने कहा कि आज हम एक महान व्यक्तित्व, पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं। 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे, वह भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और एक दूरदर्शी राजनेता थे। उनका जन्मदिवस, बच्चों के प्रति उनके गहरे प्रेम के कारण, भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है l

प्रधानमंत्री के रूप में, पंडित नेहरू के दृष्टिकोण ने भारत को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण समाज के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थानों की नींव रखी, जैसे कि वैज्ञानिक, तकनीकी और चिकित्सा संस्थान l
कोई भी सरकार चाहे कितना भी उनके योगदान को झुठला ले लेकिन भारत के विकास हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत आज विकासशील देशों में सबसे पहले पायदान पर अंकित है l

इसके साथ ही अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के देहरादून एयरपोर्ट आगमन 16 नवम्बर को होगा, इस मौके पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मेन रोड़ तिराह पर सभी ऋषिकेश कांग्रेसजन सुबह 9 बजे एकत्र होकर स्वागत करेंगे, सभी कांग्रेसजन अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे l

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, बैसाख सिंह पयाल, चंदन सिंह पँवार, सूरत सिंह कोहली, जयपाल सिंह पयाल, राजेंद्र कोठारी, ललित मोहन मिस्र, ऋषि सिंघल, अभिनव सिंह मलिक, रुकम पोखरियाल, देवेंद्र प्रजापति, ऋषभ राणा, अशोक शर्मा, मदन शर्मा, बप्पी अधिकारी, मनीष आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *