Advertisement

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन


ऋषिकेश, 13 फरवरी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (16 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026) के उपलक्ष्य में नगर निगम ऋषिकेश, आई.एस.बी.टी.परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्‍य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया ।

शुक्रवार को शिविर का विधिवत शुभारंभ नगर निगम के महापौर  शम्भू पासवान द्वारा रिबन काटकर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्पष्ट दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग की पहली शर्त है । उन्होंने एम्स के चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जनसेवा के इस कार्य में अपना सहयोग दिया ।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार रही।

एम्स ऋषिकेश के अनुभवी विशेषज्ञ परामर्श चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई । साथ ही चालकों और स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रही, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ।
शिविर में आए सभी आगंतुकों को परामर्श के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए । सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

शिविर में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

महापौर शम्भू पासवान ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *