Advertisement

हत्या और अपहरण के पचास से ज़्यादा मुकदमों के हिस्टशीटर की गोली मारकर हत्या,  देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं से  लोगों में दहशत का माहौल 


देहरादून 13 फरवरी।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह राजपुर रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर खोजबीन शुरू कर दी। 

देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का महौल उत्पन्न हो गया है।

 बताते चले मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्टशीटर था।आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और उसके ऊपर झारखंड में हत्या और अपहरण के साथ साथ और कई मामलों में पचास से ज़्यादा मुकदमे दर्ज थे और वो झारखंड का हिस्ट्रीशीटर था।

यहाँ यह भी बताते चले जमशेदपुर झारखंड के कुख्यात अपराधी अखिलेश शर्मा का आपराधिक गुरु था विक्रम शर्मा, जो अखिलेश मार्शल आर्ट सिखाता था और विक्रम ही अखिलेश को अपराध की दुनिया में लाया था और इसके बाद अखिलेश जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी बन गया आपको ये भी बता दे कि विक्रम शर्मा को मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट मिला हुआ था।

 विक्रम शर्मा ने झारखंड में खूब अपराध किए इसके बाद वो झारखंड पुलिस से बचकर उत्तराखंड आकर रहने लगा इसके बाद तकरीबन 10 साल बाद झारखंड पुलिस उसे ढूंढते हुए देहरादून पहुंची और 2017 -18 में उसे गिरफ्तार कर रांची ले गई। जेल से छूटने के बाद विक्रम फ़िर देहरादून में ही आ गया और यहां रियल स्टेट का बड़ा कारोबारी बन गया।

 बताया जा रहा है कि तकरीबन सुबह सवा दस बजे आज वो जिम करने सिल्वर सिटी राजपुर रोड पहुंचा था जहां बाइक सवार तीन बदमाश आए और सीढ़ियों पर उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *