ऋषिकेश के होटल में चल रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़; 10 महिला डांसर समेत 40 लोग गिरफ्तार,भारी मात्रा में नगदी, शराब की बोतले व जुए का सामान हुआ बरामद


ऋषिकेश 28 मार्च। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत देर रात होटल नवरेंग में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे कैसीनो का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, 3356 कैसीनो कॉइन, 5 बोतल शराब और 26 ताश की गड्डियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई में 10 महिला डांसर सहित कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल नवरेंग पर अचानक छापा मारा। पुलिस को देखते ही होटल में अवैध रूप से कैसीनो खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण कोई भी भाग नहीं सका।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुमानीवाला श्यामपुर निवासी अशोक थापा नेपाली टीम के साथ इस कैसीनो को संचालित करने की कोशिश कर रहा था। जानकारी यह भी मिली है कि 27 मार्च को ही इस कैसीनो की ओपनिंग की गई थी, जहां लोगों को आकर्षित करने के लिए महिला डांसर भी बुलवाई गई थीं।
पुलिस को यह भी पता चला है कि यहां जुआ खेलने के लिए नकद के बजाय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल प्रमुख नाम:

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1-अशोक थापा, पुत्र रवि थापा, गली नं. 30, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 29 वर्ष
2-सूरज, पुत्र नन्दकिशोर व्यास, श्यामपुर भट्टोवाला, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष
3-हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत, पुत्र मुकन्द सिंह, मालवीय नगर, ऋषिकेश, उम्र 60 वर्ष
4-विनोद सिंह, पुत्र राम सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
5-नरेन्द्र पाल, पुत्र देव सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 48 वर्ष
6-सन्तन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, ग्राम मुण्डाला, नरेन्द्रनगर, उम्र 43 वर्ष
7-हितेश, पुत्र नत्थूराम शर्मा, श्यामपुर मुर्गी फार्म, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
8-राकेश जोशी, पुत्र स्व0 विद्यादत्त जोशी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 50 वर्ष
9-सोनू, पुत्र प्रेमसिंह, गली नं. 5, एनडीएस स्कूल पास, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष
10-मोहन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, छिद्दरवाला, देहरादून, उम्र 38 वर्ष
11-भगवान सिंह, पुत्र स्व0 ठाकुर सिंह, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
12-गोपाल सिंह, पुत्र जगत सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 46 वर्ष
13-सुरेन्द्र सिंह, पुत्र गंगा सिंह, मंशा देवी, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष
14-सलीम, पुत्र नसीम, कोटद्वार लकड़ीपड़ाव, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष
15-बक्सी सिंह पंवार, पुत्र कमल सिंह पंवार, हाट रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
16-संजीव, पुत्र जयराम, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 34 वर्ष
17-राहुल सिंह बिष्ट, पुत्र वीर सिंह बिष्ट, घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष
18-अभिषेक, पुत्र विनोद, कनकरखेडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष
19-प्रमोद बिष्ट, पुत्र स्व0 जोत सिंह, टिहरी विस्थापित कालोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष
20-राजेश सिंह, पुत्र गजेन्द्र, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 48 वर्ष
21-गुरुप्रसाद, पुत्र विघ्यादत्त, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, उम्र 38 वर्ष
22-राहुल, पुत्र कमल सिंह, मेरठ ब्रहम्पुरी, गौतम नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
23-त्रिलोक सिंह राणा, पुत्र सुन्दर सिंह राणा, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 43 वर्ष
24-महेन्द्र सिंह, पुत्र बिशन सिंह, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 42 वर्ष
25-शिव सिंह, पुत्र कुवर सिंह, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 39 वर्ष
26-भगवती प्रसाद, पुत्र गुणानंद, खदरी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 47 वर्ष
27-लखदीप कुमार, पुत्र पीमसेन, रोहिणी सेक्टर-22, दिल्ली, उम्र 31 वर्ष
28-सुशील रावत, पुत्र भारत सिंह रावत, ग्राम मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 40 वर्ष
29-संजीव सिंह, पुत्र दीवान सिंह, विस्थापित निर्मल, ब्लॉक-ए, आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र 38 वर्ष
30-दीपक, पुत्र रमेश कुमार, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष
31-सिमरन, पुत्री अतपाल, रोहिणी सेक्टर-1, नई दिल्ली, उम्र 23 वर्ष
32-अंजलि, पुत्री विवेक, फरीदाबाद, उम्र 20 वर्ष
33-पवित्रा, पुत्री कविराज, सेक्टर-16, नई दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
34-सरिता लामा, पुत्री तुलसी बहादुर लामा, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष
35-सानिया, पुत्री इरफान, एफ 383/14, गली नं. 14, रजोरी भजनपुरा, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष
36-प्रीति, पुत्री विजय सिंह, बेगमपुर, राजीवनगर, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
37-मायरा, पुत्री मौहम्मद गुलाब, लक्ष्मीनगर, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष
38-सबीना, पुत्री कविराज, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 29 वर्ष
39-श्वेता, पत्नी श्री नरेश कुमार, गांव पसतरा, थाना जानी खुर्द, मेरठ, उम्र 24 वर्ष
40-मनीषा कौशिक, पुत्री हरवीर कौशिक, चिपयाना गली नं. 06, ग्रेटर नोएडा, थाना बीसरक, उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी:*
1-कुल कैसिनो क्वाइन (टिक्की) 3356 नग
2-ताश की गड्डियाँ: 26
3-नकदी 1,37,600 रू0
4-विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों: 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर  चौकी प्रभारी समेत नियुक्त समस्त स्टाफ को  निलम्बित कर दिया गया है 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *