ऋषिकेश, 7 अप्रैल। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाकर घूम रहे दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात पुलिस टीम डक रोड बस अड्डा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक चोरी की फिराक में घूमते दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तुलसी सिंह (27 वर्ष) पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी लीसा डिपो रोड, इन्द्रानगर, थाना ऋषिकेश और अनूप कुमार (25 वर्ष) पुत्र मुकेश लोगरी निवासी बाल्मीकि बस्ती, थाना ऋषिकेश (मूल निवासी खुड्डा, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मु0अ0सं0 135/2026 धारा 4/25 (1-B) (b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं और चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Post Views: 106












Leave a Reply