सितारगंज 17 मई। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया। लगभग ₹11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल निर्माण से करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज और विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से लेकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जनपद और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है, जहां मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रह्लाद पलसिया में लगभग ₹54 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसका लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है। साथ ही सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, विभिन्न मोटर मार्गों और मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि किच्छा में लगभग ₹351 करोड़ की लागत से 100 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। वहीं पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गदरपुर और खटीमा बाईपास, खटीमा एवं किच्छा बस अड्डों, खेल स्टेडियमों, साइकिलिंग ट्रैक, एथलेटिक्स ट्रैक तथा औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को पुनः प्रारंभ कर तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद
शक्तिफार्म-सितारगंज को मिली बड़ी सौगात, ₹11.41 करोड़ के पुल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास 50 हजार लोगों को होगा सीधा लाभ, सिडकुल तक पहुंचने की दूरी 9 किलोमीटर घटेगी













Leave a Reply