Advertisement

तेल कंपनियों ने उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बताई पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बाइंग से बचने की अपील


देहरादून, 18 मई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उत्तराखंड के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है तथा सभी स्थानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सोमवार को तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने कहा कि उत्तराखंड में ईंधन आपूर्ति श्रृंखला टर्मिनलों और डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य के सभी क्षेत्रों में ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य भी नियमित रूप से जारी है।

तेल कंपनियों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है और राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तेल कंपनियों ने बताया कि तेल उद्योग की विभिन्न इकाइयों के बीच लॉजिस्टिक्स, स्टॉक मूवमेंट और रिटेल संचालन को लेकर बेहतर समन्वय बनाए रखा गया है, जिससे पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के जारी है। कंपनियों ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखें।

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में ईंधन उपलब्धता को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीज़ल या एलपीजी की खरीद एवं संग्रहण यानी पैनिक बाइंग से बचने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि ईंधन उपलब्धता संबंधी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *