ऋषिकेश 10 सितंबर। उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लक्ष्मणझूला रोड की ओर से खाताधारकों से जमा कराने के लिए लिए गए 12 लाख 31 हजार 458 रुपये के गबन के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड ऋषिकेश के सचिव/महाप्रबंधक एसएस राणा ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि दीपक बढ़ई बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करता था। इस दौरान उसने अलग-अलग तिथियों में बैंक के खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए धनराशि प्राप्त की, लेकिन उक्त रकम बैंक में जमा नहीं की और कुल 12,31,458 रुपये का गबन कर लिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी दीपक बढ़ई पुत्र उमेश बढ़ई, निवासी गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली नंबर 11/7, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, उम्र 29 वर्ष को 9 सितंबर 2026 को उदय बाग, विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
Post Views: 239













Leave a Reply