देहरादून, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से लोक भवन में भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ, ऋषिकेश एवं पंजाब के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी भूपेंद्र गिरि ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और स्वामी भूपेंद्र गिरि के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान समाज में संत परंपरा की भूमिका और जनकल्याण के कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. स्वामी भूपेंद्र गिरि ने राज्यपाल को भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ की ओर से संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने आश्रम के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों से भी अवगत कराया। राज्यपाल ने संत परंपरा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर जलाल उस्मान के सरपंच सरदार गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply