ऋषिकेश 30 मार्च। नगर निगम ऋषिकेश के दो माह के कार्य काल में नवनियुक्त महापौर शंभू पासवान और नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी के बीच फोन पर हुई तीखी नोक झोंक सामने आई है। इसके अलावा नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने अपना सरकारी वाहन छोड़कर अपने निजी वाहन से आवा जाहि शुरू कर दी है।
इस संबंध में नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उन्होंने चार धाम यात्रा के शुरू होने हेतु नगर साफ सफाई , प्रकाश व्यवस्था व अन्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमे सभी अधिकारी बैठक के लिए पहुंच गए थे। लेकिन नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी नहीं आए। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब फोन किया तो नगर आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग व अन्य कार्यों में व्यस्त होने की बात कही। बातचीत के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि सामान्य बतचीत तीखी बहस में तब्दील हो गई। जिसमें कुछ शब्द ठीक नहीं थे। जो कि उपयुक्त बातचीत को सही नहीं देखते हुए फोन को काट दिया गया।
इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके सरकारी वाहन पर जीपीएस लगाया गया है जिसको लेकर उन्होंने नगर आयुक्त से आपत्ति दर्ज कराई है उसके बावजूद भी उनके सरकारी वाहन से जीपीएस नहीं हटाया गया जिससे मजबूरन उन्हें सरकारी वाहन छोड़कर अपने निजी वाहन ही प्रयोग में लाना पड़ रहा है।
Leave a Reply