Advertisement

सरकारी स्कूल के बच्चों को लायंस क्लब डिवाइन ने दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म


ऋषिकेश 1 अक्टूबर। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से गुरुवार को रामा पैलेस में प्राथमिक विद्यालय नंबर-8, मनीराम मार्ग के विद्यार्थियों और शिक्षकों को फिल्म हनुमान अंश दिखाई गई। क्लब के इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़े विषयों से परिचित कराना रहा।
इस मोौके पर क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कई बच्चे आर्थिक कारणों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में वे ज्ञानवर्धक एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों से भी वंचित रह जाते हैं।
 उन्होंने कहा कि हनुमान अंश जैसी फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को सनातन परंपरा, संतों और उनकी सिद्धियों से जुड़े विषयों को जानने और समझने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य से क्लब ने विद्यालय के सभी बच्चों को फिल्म दिखाने का निर्णय लिया।
फिल्म देखने पहुंचे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लायंस क्लब डिवाइन के अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, विनोद बिष्ट और विनीत चावला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *