Advertisement

ऋषिकेश में 24 अक्टूबर को लगेगा लायंस दीपावली मेला, मिस ऋषिकेश, नृत्य-गायन प्रतियोगिता और ऑटो एक्सपो होंगे मुख्य आकर्षण


ऋषिकेश 1 अक्टूबर।  लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से इस वर्ष लायंस दीपावली मेला 2026 का आयोजन 24 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेज मैदान में किया जाएगा। 
मेले में शहरवासियों और परिवारों के लिए मनोरंजन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से मिस ऋषिकेश 2026, नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता और ऑटो एक्सपो मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
 इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन गतिविधियां, खान-पान और विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मिस ऋषिकेश 2026 प्रतियोगिता के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा और प्रस्तुति को प्रमुखता दी जाएगी।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन ऋषभ जैन व अभिनव गोयल ने बताया कि 
नृत्य, गायन और मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के लिए 8 अक्टूबर को होटल विलाना रेलवे रोड में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। पंजीकरण से संबंधित जानकारी आयोजकों की ओर से जल्द जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि लायंस दीपावली मेला ऋषिकेश में हर वर्ष आयोजित होने वाला प्रमुख आयोजन है। इस बार बड़े मैदान और नए कार्यक्रमों के साथ मेले को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।
मेला चेयरमैन लायन पंकज चंदानी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब की टीम तैयारियों में जुटी है। वहीं लायन अभिनव गोयल और लायन सुमित चोपड़ा ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *