लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भगत दा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे ऋषिकेश,  स्कूली चंदे के नाम पर हुए 15 करोड़ के गबन के आरोप बे बुनियाद, आरोप लगाने वालों के खिलाफ जायेंगे न्यायालय : भगत सिंह कोश्यारी



ऋषिकेश 30 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ऋषिकेश पहुंचे। 

आज देहरादून  रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिस तरह से कई जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता को ध्यान मे रख कर बनाई हैं जो कि आज धरातल पर फलीभूत होती दिख रही है।  सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुट कर चुनाव प्रचार में उतरना होगा कहा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 400 पार सीटो का नारा पूरा होगा।

उन्होने कहा और कि हमें डिजिटल के साथ विजिटल भी होना होगा। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत हमें समरसता का संदेश देना होगा। 

पत्रकारों से बात करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने अपने ऊपर लगे स्कूली चंदे के नाम पर हुए 15 करोड़ के गबन के आरोप पर कहा कि कुछ लोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह की बेवजह बाते फैला रहे है। यह केवल राजनीतिक दृष्टिकोण के तहत रचाया  षड्यंत्र हैं, वह ऐसे बे बुनियाद आरोप लगाने वालों के खिलाफ न्यायालय की शरण लेंगे 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह अंतर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि इस बार इस अंतर को हमें बढ़ाना होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, राजेश गौतम,  संदीप गुप्ता, राजू देवदत्त शर्मा, दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, आदि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के हरिद्वार और पौड़ी  लोकसभा प्रत्याशियों ने ऋषिकेश में संतों से लिया आशीर्वाद, संतों संग गंगा आरती में भी की शिरकत



ऋषिकेश 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी के अनिल बलूनी ने ऋषिकेश में संतों की उपस्थिति में गंगा आरती की।

रविवार की सांय चंद्रेश्वर नगर स्थित ईश्वर दास आश्रम में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनील बलुनी ने ‌पहुंच कर संतों का आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात उन्होंने स्वामीनारायण आश्रम के गंगा तट पर गंगा आरती में भी शिरकत की।

इस दौरान संतों ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में संसद को बचाने वाला एक ही राजनीतिक दल बचा है जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी है जो कहती है वह करके दिखाती है उन्होंने कहा कि इसी के चलते 500 वर्ष पुराना अयोध्या में ढांचा ध्वज कर भगवान श्री राम को स्थापित किया गया जिसके कारण आज पूरे देश ही नहीं दुनिया में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढा है। संतों ने कहा कि यह समय देश में चल रहे राजनीतिक संकट को बचाए जाना है जिसके लिए सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।

उन्होंने संतो से आव्हान करते हुए कहा कि भारतीय  संस्कृति को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश में सभी लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की । 

इस अवसर पर ईश्वर दास आश्रम के संस्थापक ईश्वरदास, स्वामी दयाराम दास, सुनील भगत महाराज , मुरारी दास यगीराज, निहारी दास, संकर दास  अच्युतानंद दास  सहित ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनीता ममगाई भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ,जिला महामंत्री दीपक धमीजा, संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल , राजेश गौतम, विधानसभा सह प्रभारी करण बोहरा विजय बडोनी, विक्रम नेगी ,जितेंद्र अग्रवाल,  आदि  उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड से तीन प्रत्याशियों के नाम किए घोषित



दिल्ली/ देहरादून 2 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी  2024  चुनाव को लेकर से पांच मे से तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का  ऐलान कर दिया गया है। 

आज  दिल्ली मे संसदीय बोर्ड की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। 

– टिहरी गढ़वाल से माला राजलक्ष्मी, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा को आगमी 2024 लोकसभा चुनाव के  केेेेेेेेेे लिए प्रत्याशी बनाया गया है । 

जबकि हरिद्वार सीट और पौड़ी लोकसभा सीटों से लोकसभा से प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। 

उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से तीन लोकसभा सीट पर बीजेपी में किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान

टिहरी-गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट लोकसभा सीट से सिटिंग संसद को ही मिला टिकट

टिहरी-गढ़वाल से माला राजलक्ष्मी, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा को बनाए गए प्रत्याशी

पौड़ी-गढ़वाल और हरिद्वार सीट पर बाद में प्रत्याशी के नाम का ऐलान बाद में करेगी बीजेपी