पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी मेला 2023 का हुआ रंगारंग एवं भव्य ढंग से शुभारंभ


ऋषिकेश 24 जनवरी।  पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी मेला 2023 का रंगारंग एवं भव्य ढंग से शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर क्रेजी मेला 2023 का शुभारंभ किया।

उन्होंने इस मेले को क्षेत्र के विकास हेतु मील का पत्थर बताया। देर रात लोग सिंगर किशन महिपाल के गीतों पर झूमते हुए भी नजर आए।

मेले का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्रेजी टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।उन्होंने इस मेले को क्षेत्र के विकास हेतु मील का पत्थर बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाने की अपील की।

क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी ने मेले की रूपरेखा के बारे में बताया कि 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक क्रेजी मेला 2023 आयोजित किया जाएगा, इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम 26 जनवरी के दिन सामूहिक रूप से झंडारोहण किया जाएगा, जिसमें सभी स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ की संस्कृति को मेले के माध्यम से हम मंच पर दिखाएंगे  इसके बाद देर रात गढ़वाली सिंगर किशन महिपाल के गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए, बंगाल छोरी, घाघरा, रश्मी छोरी, फ्योंलड़ियां, भानु मेरी, स्याली हो आदि गीतों पर किशन महिपाल ने कार्यक्रम में समां बांधकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

इस मौके पर मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, शिवमूर्ति कंडवाल, सभासद गजेंद्र सजवाण, विरेंद्र चैहान, विकास सेमवाल, राकेश सेंगर, महावीर खरोला, बीना जोशी, अर्चित पांडे, अजय रमोला, जगमोहन कुड़ियाल, शंकर नौटियाल, जगवीर नेगी, पंकज सेमवाल, जितेंद्र रावत, कैलाश जोशी, मनीष डिमरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *