भाजयुमो की ऋषिकेश जिले के सभी मंडल ने अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार


ऋषिकेश 13 मई।  भारतीय जनता युवा मोर्चा सांगठनिक  ने ऋषिकेश जिले के अंतर्गत आने वाले सभी 8 मंडल के युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को विस्तार दिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शिवम टुटेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश जिले के जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण व सभी भाजपा मंडल के 8 अध्यक्षों की संस्तुति पर सभी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

जिसमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा, कार्यकारिणी का विस्तार होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी व सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती देते हुए एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *